Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय, चंडीगढ़ द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत दिनांक 04.11.2026 को मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, उनके परिवार एवं सहयोगियों से जुड़े 7 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी एवं मुआवजे की राशि के अनुचित भुगतान से संबंधित मामले में की गई। उनके अस्पताल-सह-नशामुक्ति केंद्र सहित अन्य परिसरों पर की गई तलाशी के दौरान अपराध-संकेती दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा बेनामी संपत्तियों के कथित अधिग्रहण की ओर संकेत करने वाले साक्ष्य बरामद किए गए।

Press Release - 8d667d08-001e-45c9-9105-4001d15ea402_प्रेस विज्ञप्ति नवदीप सिंह अद्यतित-1.pdf

/media/press-release-documents/8d667d08-001e-45c9-9105-4001d15ea402_प्रेस विज्ञप्ति नवदीप सिंह अद्यतित-1.pdf
ईडी, चेन्नई ने मेसर्स पैन इंडिया क्रिप्टो करेंसी (हैशपे) के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत दिनांक 30.10.2026 को लगभग 14.16 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों/परिसंपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है तथा माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), पुडुचेरी के समक्ष अभियोजन शिकायत दाखिल की है। हैशपे द्वारा धोखाधड़ीपूर्ण क्रिप्टोकरेंसी आधारित निवेश योजना संचालित की जा रही थी, जिसमें प्रतिदिन 1% प्रतिफल, निवेश की राशि का तीन गुना तक रिटर्न, रेफरल कमीशन तथा लग्जरी कारों एवं विदेश यात्राओं जैसे पुरस्कार देने का प्रलोभन दिया गया था।

Press Release - c719d18f-dc43-4643-bc7c-f54a400aecde_प्रेस विज्ञप्ति- पैन इंडिया क्रिप्टो करेंसी केस_14.pdf

/media/press-release-documents/c719d18f-dc43-4643-bc7c-f54a400aecde_प्रेस विज्ञप्ति- पैन इंडिया क्रिप्टो करेंसी केस_14.pdf