Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ED provisionally attaches Rs.159.51 Crore in illegal coal mining case. Assets held by Shyam Sel & Power Ltd and Shyam Ferro Alloys Ltd (Shyam Group, controlled by Sanjay & Brij Bhushan Agarwal) attached. Total attachments in the case now is Rs. 482.22 Crore.

Press Release - ec24ed88-0161-4e6a-9837-78dbad1f18bf_Press Release -PAO-Eastern Coalfields Limited -15042026-2.pdf

/media/press-release-documents/ec24ed88-0161-4e6a-9837-78dbad1f18bf_Press Release -PAO-Eastern Coalfields Limited -15042026-2.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने कोयला सिंडिकेट मामले में अपनी जांच का विस्तार करते हुए माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), कोलकाता के समक्ष चिन्मय मंडल एवं किरण खान सहित 5 आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोजन शिकायत दायर की है, जिन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत दिनांक 09.02.2026 को गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 2025 के दौरान की गई तलाशी के परिणामस्वरूप ₹17.57 करोड़ की नकदी, बैंक खातों एवं अन्य कीमती वस्तुओं की जब्ती की गई। अब तक मामले में चिन्हित अपराध से अर्जित आय ₹650 करोड़ से अधिक है। यह जांच अवैध कोयला खनन, चोरी, अवैध कोयला परिवहन, अवैध बिक्री तथा उगाही से संबंधित है।

Press Release - 216be7dc-ab1e-48c4-accb-fb05e3fd3295_प्रेस विज्ञप्ति-पीसी-कोयला -1142026-2.pdf

/media/press-release-documents/216be7dc-ab1e-48c4-accb-fb05e3fd3295_प्रेस विज्ञप्ति-पीसी-कोयला -1142026-2.pdf
ईडी, दिल्ली ज़ोनल कार्यालय ने 10.04.2026 को पीएमएलए, 2002 के तहत, निवेशकों/घर-खरीददारों से धोखाधड़ी मामले में मेसर्स अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (ईआईएल) व उसकी समूह कंपनियों के निदेशकों, प्रमोटरों व उनसे संबंधित कंपनियों से जुड़े गुरुग्राम और दिल्ली में स्थित 10 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, ईडी ने लगभग 6.3 करोड़ रुपये की नकदी, करीब 7.5 करोड़ रुपये के गहने, चांदी की सिल्लियां और महंगी घड़ियों के अलावा 100 से अधिक अचल संपत्तियों (जिनमें बेनामी संपत्तियां भी शामिल हैं) से संबंधित दस्तावेज़ ज़ब्त किए; इन संपत्तियों का अनुमानित मूल्य 100 करोड़ रुपये से अधिक है।

Press Release - a9f2ab96-367a-411d-adc3-ca1ea2bc6620_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी- अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड-1142026-1.pdf

/media/press-release-documents/a9f2ab96-367a-411d-adc3-ca1ea2bc6620_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी- अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड-1142026-1.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने विश्वजीत पोद्दार उर्फ़ सोना पप्पू, जय एस. कमदार एवं अन्य से संबंधित एक मामले में कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित 8 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी के दौरान लगभग ₹1.47 करोड़ की नकद राशि तथा लगभग ₹67.64 लाख मूल्य के स्वर्ण आभूषण एवं चांदी, साथ ही अनेक अपराध संकेती दस्तावेज एवं डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। तलाशी के दौरान विश्वजीत पोद्दार उर्फ़ सोना पप्पू द्वारा उपयोग की जाने वाली एक फॉर्च्यूनर वाहन भी जब्त की गई। आगे, विश्वजीत पोद्दार के आवासीय परिसर, फ़र्न रोड, कोलकाता से “मेड इन यूएसए” उत्कीर्ण एक बंदूक (रिवॉल्वर) भी बरामद की गई, जिसे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने हेतु ईडी के योगदान के रूप में पश्चिम बंगाल पुलिस विभाग को सौंप दिया गया।

Press Release - 56b39926-9cbb-4eb7-a5b8-50ef7b0c81b5_प्रेस विज्ञप्ति- सोना पप्पू जांच 942026-1.pdf

/media/press-release-documents/56b39926-9cbb-4eb7-a5b8-50ef7b0c81b5_प्रेस विज्ञप्ति- सोना पप्पू जांच 942026-1.pdf