Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आंचलिक अधिकारियों का 36वां त्रैमासिक सम्मेलन (QCZO) दिनांक 14-15 सितंबर, 2026 को भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलुरु (आईआईएम-बेंगलुरु) में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इससे पूर्व, दिनांक 13 सितंबर, 2026 को आईआईएम-बेंगलुरु के संकाय सदस्यों द्वारा प्रबंधन एवं नेतृत्व कार्यशाला आयोजित की गई। सम्मेलन का समापन आगामी तिमाही के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना के साथ हुआ, जिसमें संवर्ग पुनर्गठन का समयबद्ध कार्यान्वयन, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक क्षमताओं का अधिक व्यापक उपयोग, विचारण एवं दोषसिद्धि की प्रक्रिया में तेजी तथा आर्थिक अपराधों के पीड़ितों को संपत्तियों के प्रत्याहरण हेतु निरंतर प्रयास प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उसे सौंपे गए विधानों के दृढ़ एवं निष्पक्ष प्रवर्तन तथा भारत की वित्तीय प्रणाली की अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की।

Press Release - 7631adb5-032a-498b-a9d4-dd3f6428691e_प्रेस विज्ञप्ति QCZO sept HINDI_5.pdf

/media/press-release-documents/7631adb5-032a-498b-a9d4-dd3f6428691e_प्रेस विज्ञप्ति QCZO sept HINDI_5.pdf
दिल्ली की विशेष अदालत ने आईआरसीटीसी होटल अनुबंध के बदले भूमि धन-शोधन मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव व अन्य 6 के विरुद्ध पीएमएलए संबंधी आरोप तय किए हैं।

Press Release - 95a8380b-21ef-48b6-b68d-d247b2e3f4cf_प्रेस विज्ञप्ति_लारा प्रोजेक्ट्स 18092026.pdf

/media/press-release-documents/95a8380b-21ef-48b6-b68d-d247b2e3f4cf_प्रेस विज्ञप्ति_लारा प्रोजेक्ट्स 18092026.pdf
प्रवर्तन निदेशालय, देहरादून कार्यालय ने 10.09.2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत देहरादून में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा, 2016 में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं के संबंध में की गई।तलाशी के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश सिंह रावत के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी तथा वर्तमान में उनके निजी सहायक के रूप में कार्यरत श्री चंदन सिंह जीना के आवासीय परिसर से लगभग 1.28 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, लग्जरी घड़ियां एवं बैंक शेष राशि जब्त/फ्रीज की गई।

Press Release - 915bdf0c-9082-4a67-8811-306a8e83be9a_प्रवर्तन निदेशालय_प्रेस विज्ञप्ति_उअसेचआ_चंदन सिंह जीना17 सितंबर 2026_2.pdf

/media/press-release-documents/915bdf0c-9082-4a67-8811-306a8e83be9a_प्रवर्तन निदेशालय_प्रेस विज्ञप्ति_उअसेचआ_चंदन सिंह जीना17 सितंबर 2026_2.pdf