Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने दिनांक 16/03/2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी एवं दुर्गापुर स्थित मेसर्स टेक्नोसोलिस इन्फॉर्मेटिक्स लिमिटेड, श्रीमती सुरश्री कर, सुभाजित चक्रवर्ती एवं अन्य से संबंधित कुल 16 परिसरों पर तलाशी अभियान संचालित किया। तलाशी के दौरान लगभग ₹2.5 करोड़ मूल्य के सावधि जमा (एफडी), स्वर्ण मुद्राएँ, क्रिप्टोकरेंसी के साथ-साथ अनेक अपराध संकेती दस्तावेज़ एवं डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, ₹20 करोड़ से अधिक मूल्य की कई अचल संपत्तियाँ, जैसे भूमि, होटल, रिसॉर्ट आदि, की पहचान की गई है, जिन्हें आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित किया गया है। आगे, तलाशी के दौरान 02 बांग्लादेशी पासपोर्ट तथा एक मर्सिडीज सहित 04 उच्च श्रेणी के वाहन भी जब्त किए गए। सिलीगुड़ी स्थित एक परिसर से विभिन्न ब्रांडों की कुल 88 शराब की बोतलें भी बरामद की गईं, जिन्हें पश्चिम बंगाल आबकारी विभाग को सुपुर्द किया गया, जो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने हेतु ईडी के योगदान का एक हिस्सा है।

Press Release - 250663a5-3dd1-4bb5-8445-5cc395332ef1_प्रेस विज्ञप्ति -टेक्नोसोलिस तलाशी 20032026-2.pdf

/media/press-release-documents/250663a5-3dd1-4bb5-8445-5cc395332ef1_प्रेस विज्ञप्ति -टेक्नोसोलिस तलाशी 20032026-2.pdf
ईडी, रांची ज़ोनल कार्यालय ने 17/03/2026 को पीएमएलए, 2002 के तहत पीएमएलए मामलों के लिए माननीय विशेष न्यायालय, रांची के समक्ष, सुरेश प्रसाद वर्मा व अन्य (आलमगीर आलम मामला) से जुड़े एक व्यवस्थित रिश्वत रैकेट मामले में 5वीं पूरक अभियोजन शिकायत दायर की है। उक्त शिकायत में झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी), ग्रामीण विकास विशेष ज़ोन (आरडएसजेड), और झारखंड राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (जेएसआर आरडीए) के 14 विभागीय इंजीनियरों और कार्मिकों को नए आरोपित (आरोपित संख्या 23–36) के तौर पर शामिल किया गया है, जिससे इस मामले में सभी अभियोजन शिकायतों  में कुल आरोपितों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

Press Release - 0681d9b1-fdbe-466f-958a-4f7ad7112160_प्रेस विज्ञप्ति 5वीं_एसपीसी_आरडब्ल्यूडी_1832026-5.pdf

/media/press-release-documents/0681d9b1-fdbe-466f-958a-4f7ad7112160_प्रेस विज्ञप्ति 5वीं_एसपीसी_आरडब्ल्यूडी_1832026-5.pdf