Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए/एफईओए), राउज़ एवेन्यू जिला न्यायालय ने दिनांक 06.02.2026 के आदेश द्वारा करण ए चनना (मेसर्स अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) और अनीता डैंग (मेसर्स अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्णकालिक निदेशक) को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है और माननीय न्यायालय के समक्ष ईडी, गुरुग्राम आंचलिक कार्यालय द्वारा दायर आवेदन के आधार पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 (एफईओए) के तहत अभियुक्त व्यक्तियों/कंपनियों की 123.85 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंटरपोल ने करण ए चनना के खिलाफ ईडी के अनुरोध पर उनकी विश्वव्यापी संपत्ति का पता लगाने और उसे फ्रीज करने के लिए सिल्वर नोटिस जारी किया है।

Press Release - 8bacf47f-c2bf-4a1c-8422-ac695ceecd51_प्रेस विज्ञप्ति_अमीरा_एफईओए-11022026-11.pdf

/media/press-release-documents/8bacf47f-c2bf-4a1c-8422-ac695ceecd51_प्रेस विज्ञप्ति_अमीरा_एफईओए-11022026-11.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), ईटानगर ने 06.02.2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत अरुणाचल प्रदेश एवं असम में स्थित 6 आवासीय परिसरों पर ट्रांस-अरुणाचल हाईवे भूमि मुआवजा घोटाले से संबंधित तलाशी अभियान संचालित किया। तलाशी कार्यवाहियों के दौरान, केमो लोल्लेन (पूर्व उप-आयुक्त, ज़ीरो) एवं उनके परिवारजनों, भारत लिंगु (पूर्व-डीएलआरएसओ, ज़ीरो), टोको ताजे (कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग) और लिखा सोनी (निजी लाभार्थी) के आवासीय परिसरों से विभिन्न अपराध-संकेती दस्तावेज एवं अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, जिनके बारे में संदेह है कि वे मुआवजा निधि से अर्जित किए गए हैं, बरामद एवं जब्त किए गए। साथ ही, कुल ₹2.62 करोड़ नकदी भी जब्त की गई। आगे, तदार बाबिन एवं भारत लिंगु (पूर्व-डीएलआरएसओ, ज़ीरो) से संबंधित लगभग ₹1.77 करोड़ की बैंक शेषराशि के उपयोग पर रोक (फ्रीज) लगा गया है।

Press Release - f493bc90-864f-413f-9c93-e4e524764b98_मसौदा प्रेस विज्ञप्ति - तलाशी आईटीएसजेडों - टीएएच मामला 07022026-9.pdf

/media/press-release-documents/f493bc90-864f-413f-9c93-e4e524764b98_मसौदा प्रेस विज्ञप्ति - तलाशी आईटीएसजेडों - टीएएच मामला 07022026-9.pdf
ईडी, मुंबई ने पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 09.02.2026 को एक अनंतिम कुर्की आदेश (पीएओ) जारी किया है, जिसमें हितेश कुमार सिंगला, स्टाफ ऑफिसर (निलंबित), बैंक ऑफ इंडिया की लगभग 1.03 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों और उन बैंक खातों में जमा राशि को कुर्क किया गया है, जिनका उपयोग अपराध की आय का गबन करने के लिए किया गया था। हितेश कुमार सिंगला के खिलाफ अभियोजन शिकायत माननीय विशेष पीएमएलए न्यायालय, ग्रेटर बॉम्बे में दायर की गई थी। माननीय न्यायालय ने 21.01.2026 को शिकायत का संज्ञान लिया। वर्तमान में हितेश कुमार सिंगला न्यायिक हिरासत में मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

Press Release - 5b2076e0-9a31-4141-93c3-b92953329edd_प्रेस विज्ञप्ति-पीएओ पीसी एच के सिगला-11022026-8.pdf

/media/press-release-documents/5b2076e0-9a31-4141-93c3-b92953329edd_प्रेस विज्ञप्ति-पीएओ पीसी एच के सिगला-11022026-8.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), पणजी आंचलिक कार्यालय ने यूको बैंक के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी से संबंधित केस में पीएमएलए, 2002 के तहत लगभग 1.17 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है, जिनमें पंचरत्न बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स, मारगाओ स्थित बेनामी व्यावसायिक दुकान संख्या डी-12, श्रीमती मयूरी केल्वेकर के खाते में जमा राशि और मेसर्स नारायण शेषगिरी ज्वैलर्स में रखे गुंडू केल्वेकर के सोने के भंडार शामिल हैं। इस मामले में अपराध से प्राप्त कुल धनराशि लगभग 2.81 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Press Release - e732c24d-6fe0-4fee-9544-3011a4b9b8a1_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ हेमंत रायकर-12022026-7.pdf

/media/press-release-documents/e732c24d-6fe0-4fee-9544-3011a4b9b8a1_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ हेमंत रायकर-12022026-7.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पी एम एल ए) के अंतर्गत ₹100.44 करोड़ मूल्य की परिसंपत्तियाँ अनंतिम रूप से कुर्क की गई हैं। यह कार्रवाई ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ई सी एल) के पट्टाधारित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन एवं चोरी से संबंधित है। इससे पूर्व 08.01.2026 को ईडी द्वारा कोलकाता एवं दिल्ली में 10 परिसरों पर तलाशी कार्रवाई की गई थी। तलाशी के दौरान बरामद साक्ष्य अपराध की आय को वर्तमान में कुर्क की गई परिसंपत्तियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुए हैं। इस मामले में अब तक कुल कुर्की राशि ₹322.71 करोड़ हो गई है।

Press Release - 8710d34b-4b3a-48e0-aefb-ad462619c5cd_coal mine hindi-1.pdf

/media/press-release-documents/8710d34b-4b3a-48e0-aefb-ad462619c5cd_coal mine hindi-1.pdf