Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को एक अहम कानूनी नतीजा मिला है कि माननीय राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी), नई दिल्ली ने अपने 03.02.2026 के आदेश के माध्यम से, मेसर्स एल्केमिस्ट लिमिटेड के खिलाफ शुरू की कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) को यह कहते हुए वापस ले लिया कि दिवालियापन की कार्रवाई धोखाधड़ी, मिलीभगत और गलत इरादे से की गई थी। माननीय अधिकरण ने सीआईआरपी को वापस ले लिया, आईबीसी, 2016 की धारा 14 के तहत घोषित रोक हटा दी और रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल की नियुक्ति और उनकी नियुक्ति के बाद रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल द्वारा की गई सभी कार्रवाइयों को रद्द कर दिया। कानून की प्रक्रिया के बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल पर माननीय नयायले ने ऑपरेशनल क्रेडिटर, साई टेक मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया । माननीय एनसीएलटी का आदेश इस स्थापित कानूनी स्थिति की पुनः पुष्टि करता है कि पीएमएलए की कार्यवाही और दिवालियापन की कार्यवाही अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित होती हैं और दिवालियापन ढाँचे का दुरुपयोग करके आपराधिक कानून, जब्ती या निवेशकों को धन वापस दिलाने की प्रक्रिया को विफल नहीं किया जा सकता।

Press Release - 9a210cf7-df13-4efc-aaf5-dc5944f19a61_प्रेस विज्ञप्ति एलकेमिस्ट मामले में एनसीएलटी का आदेश-522026 फाइनल 7.pdf

/media/press-release-documents/9a210cf7-df13-4efc-aaf5-dc5944f19a61_प्रेस विज्ञप्ति एलकेमिस्ट मामले में एनसीएलटी का आदेश-522026 फाइनल 7.pdf