Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी ने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के आरकॉम बैंक धोखाधड़ी एवं धन शोधन मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पूर्व निदेशक पुनीत गर्ग को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। जांच से यह सामने आया है कि उन्होंने अपराध की आय को विदेशी (ऑफशोर) इकाइयों के माध्यम से हस्तांतरित (डायवर्ट) किया तथा अपराध की आय का उपयोग अपने बच्चों की विदेश में शिक्षा के लिए किया। उन्होंने न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका) के मैनहैटन स्थित 8.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के एक आलीशान कोंडोमिनियम अपार्टमेंट को धोखाधड़ीपूर्वक बेचकर उसकी बिक्री से प्राप्त राशि को दुबई स्थित एक इकाई में हस्तांतरित (सायफन) भी किया। माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), राउज़ एवेन्यू न्यायालय ने जांच जारी रहने के दौरान ईडी को 9 दिनों की हिरासत प्रदान की है।

Press Release - ea5e14b4-7696-4f7d-82fa-43fd126672f3_प्रेस विज्ञप्ति -पुनीत गर्ग की गिरफ़्तारी 3012026 2.pdf

/media/press-release-documents/ea5e14b4-7696-4f7d-82fa-43fd126672f3_प्रेस विज्ञप्ति -पुनीत गर्ग की गिरफ़्तारी 3012026 2.pdf
ईडी, जालंधर आंचलिक कार्यालय ने धन शोधन की जांच के मामले में 29.01.2026 को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली राज्य के 9 स्थानों पर जोनी, दक्षय सेठी, गौरव वर्मा और अन्य के आवासीय परिसरों पर पीएमएलए, 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया है। यह जांच अवैध कॉल सेंटर चलाकर और विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी करके अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय अपराध का नेटवर्क चलाने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ है। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न डिजिटल उपकरण, बिना हिसाब-किताब की 34 लाख रुपये की नकदी और आरोपी व्यक्तियों को भारत और विदेशों में उच्च मूल्य के निवेश और अचल संपत्ति के अधिग्रहण से जोड़ने वाले अपराध-संकेती रिकॉर्ड पाए गए और जब्त किए गए।

Press Release - ff8d3db7-721a-49df-8a4a-55563cc991cd_प्रेस विज्ञप्ति -खोज-अमृतसर फर्जी कॉल सेंटर-31.1.2026-11.pdf

/media/press-release-documents/ff8d3db7-721a-49df-8a4a-55563cc991cd_प्रेस विज्ञप्ति -खोज-अमृतसर फर्जी कॉल सेंटर-31.1.2026-11.pdf
माननीय विशेष पीएमएलए न्यायालय, नामपल्ली, हैदराबाद द्वारा दिनांक 19.01.2026 को पारित आदेश के अनुसार, ईडी, हैदराबाद जोनल कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को मेसर्स घनश्यामदास जेम्स एंड ज्वेल्स और उसके प्रबंध साझेदार संजय अग्रवाल के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में लगभग 2.55 करोड़ रुपये (एफआईआर दर्ज होने के समय का मूल्य, यानी 19.10.2011) मूल्य की पांच अटैच की गई अचल संपत्तियों (तेलंगाना के रंगा रेड्डी और मेडक जिलों में स्थित एक प्लॉट और कृषि भूमि) की वापसी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इन संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 16 करोड़ रुपये है।

Press Release - b9832702-8143-4629-9669-743565dd7185_प्रेस विज्ञप्ति- घनश्यामदास रत्न एवं आभूषण केस में पीएनबी को वापसी-14.pdf

/media/press-release-documents/b9832702-8143-4629-9669-743565dd7185_प्रेस विज्ञप्ति- घनश्यामदास रत्न एवं आभूषण केस में पीएनबी को वापसी-14.pdf