Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, चंडीगढ़ आंचलिक कार्यालय ने 25.09.2025 को यूपी स्थित एजेंट, नवाब हसन को पीएमएलए, 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी क्यूएफएक्स/वाईएफएक्स/बॉटब्रो प्लेटफॉर्म के माध्यम से बड़े पैमाने पर किए गए निवेश धोखाधड़ी के संबंध में है, जिसे नवाब उर्फ लविश चौधरी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। विशेष अदालत (पीएमएलए), चंडीगढ़ ने आरोपी को हिरासत में पूछताछ के लिए 09 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है। नवाब हसन पश्चिमी यूपी में धोखाधड़ी योजना का प्रमुख एजेंट है और उसने 10,000 से अधिक निवेशकों को इस योजना में अपना पैसा लगाकर गंवाने के लिए प्रलोभित किया है।

Press Release - 29c9908a-78c0-449b-9e0e-475f8b49d2cc_प्रेस विज्ञप्ति-नवाब हसन क्युएफएक्स-26.9.2025(3).pdf

/media/press-release-documents/29c9908a-78c0-449b-9e0e-475f8b49d2cc_प्रेस विज्ञप्ति-नवाब हसन क्युएफएक्स-26.9.2025(3).pdf
विशेष न्यायालय (पीएमएलए), नई दिल्ली ने 20/09/2025 के आदेश के तहत, लॉक्सम (LOXAM) ऐप के ज़रिए देश में हुए सबसे बड़े साइबर-सक्षम निवेश धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी और भगोड़े आर्थिक अपराधी भूपेश अरोड़ा की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। कई वर्षों तक कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचे रहने के बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 11/07/2025 को भूपेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया। वह अन्वेषणाधीन साइबर धोखाधड़ी की जाँच से बचने के लिए 2022 की शुरुआत में अपने साथियों के साथ दुबई भाग गया था और नेपाल सीमा के रास्ते भारत में गुप्त रूप से वापस आने पर उसे पकड़ लिया गया था।

Press Release - 552166c1-daf5-4ac1-abc0-af006022dac7_प्रेस विज्ञप्ति -भूपेश अरोरा -जमानत -खारिज- 25.09.2025(7).pdf

/media/press-release-documents/552166c1-daf5-4ac1-abc0-af006022dac7_प्रेस विज्ञप्ति -भूपेश अरोरा -जमानत -खारिज- 25.09.2025(7).pdf
मुंबई स्थित माननीय विशेष न्यायालय, पीएमएलए ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई आंचलिक कार्यालय द्वारा दिनांक 12.08.2025 को मेसर्स गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (जीएसीपीएल) और अन्य के विरुद्ध दर्ज दूसरी पूरक अभियोजन शिकायत (एसपीसी) के मामले में 20.09.2025 को संज्ञान लिया और आदेशिका जारी की। उक्त पूरक शिकायत में दो व्यक्तियों/संस्थाओं को नए आरोपी के रूप में नामित किया गया है। ये हैं: मेसर्स प्रथमेश डेवलपर्स एलएलपी, जो प्रवीण राउत और मेसर्स मेहता डेवलपर्स के मालिक जितेंद्र मदनलाल मेहता की साझेदारी फर्म है। इन पर अपराध की आय को वैध बनाने में उनकी भूमिका के लिए आरोप लगाया गया है।

Press Release - a216da7e-ecaa-44a7-aa4a-a1838bc07d35_प्रेस विज्ञप्ति-जीएसीपीएल पीसी संज्ञान-25.09.2025(3).pdf

/media/press-release-documents/a216da7e-ecaa-44a7-aa4a-a1838bc07d35_प्रेस विज्ञप्ति-जीएसीपीएल पीसी संज्ञान-25.09.2025(3).pdf