Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), भारत ने वित्तीय अपराध आयोग (एफसीसी) के अधिकारियों को 22 से 26 सितंबर, 2025 तक विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए चार वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम को मॉरीशस में प्रतिनियुक्त किया है। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम इस वर्ष के प्रारंभ में मार्च 2025 में वित्तीय अपराधों से निपटने में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से हस्ताक्षरित ईडी-एफसीसी समझौता ज्ञापन (एमओयू) के ढांचे (फ्रेमवर्क) के तहत आयोजित किया जा रहा है।

Press Release - 63029bcd-67fb-4481-9fdf-32bbfe3898c6_प्रेस विज्ञप्ति -एफसीसी मॉरीशस प्रशिक्षण-23.9.2025-revised 7.pdf

/media/press-release-documents/63029bcd-67fb-4481-9fdf-32bbfe3898c6_प्रेस विज्ञप्ति -एफसीसी मॉरीशस प्रशिक्षण-23.9.2025-revised 7.pdf
ईडी, शिमला ने 19.09.2025 और 20.09.2025 को हिमाचल प्रदेश और दिल्ली स्थित मानविंदर सिंह, उनकी पत्नी सागरी सिंह और दिल्ली स्थित इंपीरियल ग्रुप से संबंधित संस्थाओं/व्यक्तियों के छह परिसरों में फेमा, 1999 के तहत तलाशी अभियान चलाया है। यह तलाशी अभियान भारत के बाहर रखी गई अघोषित संपत्तियों, मानविंदर सिंह, उनकी पत्नी सागरी सिंह और इंपीरियल ग्रुप के तहत संचालित कंपनियों के अघोषित विदेशी निवेश और वित्तीय हितों से संबंधित एक जांच के संबंध में है। अनुमान है कि सिंगापुर, दुबई, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स और थाईलैंड में स्थित इन अघोषित विदेशी वित्तीय संपत्तियों/हितों/बैंक खातों का मूल्य 80 करोड़ रुपये से अधिक है। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न अपराध-संकेती दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, भारतीय मुद्रा में 50 लाख रुपये (लगभग) नकद (पुराने 500 रुपये के नोटों में 50,000 रुपये की नकदी सहित), मानविंदर सिंह के नाम पर मौजूद अघोषित विदेशी बैंक खाते (विदेशी बैंक खाता पासबुक सहित) जब्त कर लिए गए हैं। इसके अलावा, 3 लॉकर भी फ्रीज कर दिए गए हैं।

Press Release - ec954fab-6422-43f6-a24a-63840da48c0a_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-इंपिरियल ग्रुप-21.09.2025.pdf

/media/press-release-documents/ec954fab-6422-43f6-a24a-63840da48c0a_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-इंपिरियल ग्रुप-21.09.2025.pdf