Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, मुंबई ने केनरा बैंक से जुड़े 117.06 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी से संबंधित चल रही जाँच के सिलसिले में अमित अशोक थेपड़े को 24.08.2025 को गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से अधिकारियों से बचता फिर रहा था। कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर, ईडी अधिकारियों ने उसे दक्षिण मुंबई के एक प्रमुख पाँच सितारा होटल में पाया, जहाँ वह पिछले दो महीनों से ठहरा हुआ था। होटल परिसर में की गई तलाशी में 50 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया गया, 9.5 लाख रुपये की नकदी, 2.33 करोड़ रुपये मूल्य के सोने, हीरे और सोने के आभूषण, दो वाहन और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए, जिनमें वित्तीय लेनदेन के महत्वपूर्ण सबूत होने का संदेह है। माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने उसे पाँच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

Press Release - e32fbdb9-8476-4154-b148-44939ffe3a40_प्रेस विज्ञप्ति-गिरफ्तारी-अमित अशोक थेपड़े दिनांकः 25.08.2025 3.pdf

/media/press-release-documents/e32fbdb9-8476-4154-b148-44939ffe3a40_प्रेस विज्ञप्ति-गिरफ्तारी-अमित अशोक थेपड़े दिनांकः 25.08.2025 3.pdf
मेसर्स कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड (सीएसपीएल) और इसके प्रमोटर संजय सुरेका के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में ईडी, कोलकाता ने पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 20/8/2025 को तलाशी अभियान चलाया है। यह जांच बैंकों/वित्तीय संस्थानों से 6,210.72 करोड़ रुपये (ब्याज को छोड़कर) की धोखाधड़ी करने के मामले में चल रही है। तलाशी के दौरान संजय सुरेका के लाभप्रद स्वामित्व वाली अचल संपत्तियों से संबंधित विभिन्न रिकॉर्ड बरामद किए गए और जब्त किए गए। इसके साथ ही 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस वाले बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

Press Release - 5b27fe6e-83c2-43ac-9caf-3424c3425454_Press Release-Search-Concast23.08.2025-Hindi (3).pdf

/media/press-release-documents/5b27fe6e-83c2-43ac-9caf-3424c3425454_Press Release-Search-Concast23.08.2025-Hindi (3).pdf