Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, पणजी आंचलिक कार्यालय ने 19.08.2025 को निबू विंसेंट और अन्य के खिलाफ मादक पदार्थों की आपूर्ति से संबंधित एक मामले में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़, कई डिजिटल उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज मीडिया बरामद और जब्त किए गए, साथ ही धन शोधन गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे कई बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया। ज़िम्बाब्वे के नागरिक तारिरो मंगवाना को पीएमएलए, 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। गोवा स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत ने आरोपी को 3 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

Press Release - 70746f84-c856-4c2e-8029-0834b724be95_प्रेस विज्ञप्ति-सर्च-गिरफ्तारी-22.08.2025(6).pdf

/media/press-release-documents/70746f84-c856-4c2e-8029-0834b724be95_प्रेस विज्ञप्ति-सर्च-गिरफ्तारी-22.08.2025(6).pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुख्यालय ने मोहाली स्थित एक बिल्डर, राजदीप शर्मा को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। उन्हें बिरफा आईटी मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें इससे पहले ईडी द्वारा पाँच आरोपियों मणिदीप मागो, संजय सेठी, मयंक डांग, तुषार डांग और जसप्रीत सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को विशेष अदालत, द्वारका के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसे 28/08/2025 तक 7 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है।

Press Release - ab610b0c-07d2-430a-afb5-e7f33355237d_प्रेस विज्ञप्ति- राजदीप शर्मा -गिरफ़्तारी -22-08-2025 (2).pdf

/media/press-release-documents/ab610b0c-07d2-430a-afb5-e7f33355237d_प्रेस विज्ञप्ति- राजदीप शर्मा -गिरफ़्तारी -22-08-2025 (2).pdf
ईडी, जालंधर ने मेसर्स गोल्डन संधार मिल्स लिमिटेड (पूर्ववर्ती मेसर्स वाहिद संधार शुगर मिल्स लिमिटेड) और संबंधित संस्थाओं के मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत 20.08.2025 को पंजाब राज्य भर में 8 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह मामला तत्कालीन कपूरथला रियासत के महाराजा जगतजीत सिंह द्वारा चीनी मिल चलाने के लिए आबंटित मुआफी भूमि की अवैध बिक्री और गिरवी से संबंधित है। तलाशी के दौरान, वित्तीय सुराग स्थापित करने वाले और कार्यप्रणाली का खुलासा करने वाले अपराध-संकेती दस्तावेज बरामद किए गए।

Press Release - 5eb5d38d-a24e-497e-ae6c-29a20370955a_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-गोल्डन संधार मिल्स लिमिटेड -22.08.2025 (1).pdf

/media/press-release-documents/5eb5d38d-a24e-497e-ae6c-29a20370955a_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-गोल्डन संधार मिल्स लिमिटेड -22.08.2025 (1).pdf
ईडी, पणजी आंचलिक कार्यालय ने सौरभ लूथरा और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में पीएमएलए, 2002 के तहत गोवा, नई दिल्ली और गुरुग्राम में स्थित नौ परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है, जिनमें अरपोरा-नागाओ पंचायत के सरपंच और सचिव का परिसर भी शामिल है। ये तलाशी अभियान गोवा के अरपोरा स्थित रोमियो लेन के 'बर्च' नाइटक्लब के मालिकों से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की जांच का हिस्सा है, जहां एक दुखद अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। तलाशी अभियान के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद कर जब्त किए गए। इसके अलावा, अपराध की आय को रखने में शामिल होने के संदेह में व्यक्तियों और संस्थाओं के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।

Press Release - 228dcfdf-28f8-4b0b-a34d-e36503e03817_प्रेस विज्ञप्ति- सौरभ लुथरा-सर्च-25.01.2026 3.pdf

/media/press-release-documents/228dcfdf-28f8-4b0b-a34d-e36503e03817_प्रेस विज्ञप्ति- सौरभ लुथरा-सर्च-25.01.2026 3.pdf