Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, हैदराबाद आंचलिक कार्यालय ने एपीएसबीसीएल शराब परिवहन घोटाले में प्रमुख सूत्रधार के रूप में कार्य करने के आरोप में नागरिक आपूर्ति के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव को पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत 23.08.2026 को गिरफ्तार किया है। उन्हें 24.08.2026 को माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), नामपल्ली, हैदराबाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा माननीय विशेष न्यायालय ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पूर्व, ईडी ने 11.06.2026 को केसिरेड्डी राजा शेखर रेड्डी और डोंतिरड्डी वासुदेव रेड्डी तथा 18.06.2026 को करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव के पुत्र करुमुरी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

Press Release - 723eaf26-1225-4d9f-9380-1bc275b56ce0_प्रेस विज्ञप्ति- गिरफ्तारी- कुरुमुरी नागेश्वर राव एपीएसबीसीएल लीकर_2.pdf

/media/press-release-documents/723eaf26-1225-4d9f-9380-1bc275b56ce0_प्रेस विज्ञप्ति- गिरफ्तारी- कुरुमुरी नागेश्वर राव एपीएसबीसीएल लीकर_2.pdf
ईडी, पणजी आंचलिक कार्यालय ने गोवा के “डिजिटल अरेस्ट” मामले में पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को 29.08.2026 तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। एक पीड़ित के साथ 2.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े नेटवर्क ने बैंक खातों के माध्यम से 27,850 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का लेन-देन किया और लगभग 2,904 करोड़ रुपये नकद जमा किए तथा साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को विदेशी मुद्रा में परिवर्तित किया। इसके खाते 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 163 एफआईआर से जुड़े हैं। जांच जारी है। #डिजिटलअरेस्ट — कोई भी एजेंसी आपको वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तार नहीं करती। 1930 पर रिपोर्ट करें।

Press Release - a8bff535-41c4-4f97-bb5f-76a0d84dd325_प्रेस विज्ञप्ति सुनीता देसाई गिरफ्तारी एवं रिमांड-25082026_1.pdf

/media/press-release-documents/a8bff535-41c4-4f97-bb5f-76a0d84dd325_प्रेस विज्ञप्ति सुनीता देसाई गिरफ्तारी एवं रिमांड-25082026_1.pdf
ईडी, गुवाहाटी आंचलिक कार्यालय ने स्वर्गीय श्री रंजीत कुमार बोरा, तत्कालीन उप मुख्य विद्युत अभियंता (निर्माण), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर), मालीगांव, गुवाहाटी एवं अन्य के मामले में 3.50 करोड़ रुपये मूल्य की अचल एवं चल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्तियों में बिहार के पटना में स्थित एक आवासीय फ्लैट, जो श्रीमती सोनल जैन के नाम पर है और जिसका मूल्य 3.28 करोड़ रुपये (लगभग) है, तथा उनके नाम पर केनरा बैंक में रखी गई 21.24 लाख रुपये (लगभग) की सावधि जमा शामिल है।

Press Release - f2ec1b38-3274-410c-857e-9c80a499769f_प्रेस विज्ञप्ति पीएओ_रंजीत कुमार बोरा_22082026_7.pdf

/media/press-release-documents/f2ec1b38-3274-410c-857e-9c80a499769f_प्रेस विज्ञप्ति पीएओ_रंजीत कुमार बोरा_22082026_7.pdf