Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, नागपुर उप-आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 18.08.2026 को नागपुर, गोंदिया और अहमदाबाद में स्थित 12 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। ये परिसर आरोपी अनंत नवरत्न जैन उर्फ सोन्टू जैन और उसके सहयोगियों से जुड़े हुए हैं। यह कार्रवाई डायमंड एक्सचेंज डॉट कॉम, वोल्फ 777 डॉट कॉम, वर्ल्ड 777 डॉट कॉम और अन्य सहित हेरफेर किए गए गेमिंग प्लेटफॉर्मों से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी धोखाधड़ी के संबंध में चल रही धन शोधन जांच के सिलसिले में की गई। तलाशी अभियान के दौरान 30.30 लाख रुपये की नकदी और अचल संपत्तियों से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए। इसके अलावा, लगभग 5 करोड़ रुपये के कुल मूल्य/शेष वाले 100 से अधिक बैंक खातों, म्यूचुअल फंड और शेयरों को तथा लगभग 1.70 करोड़ रुपये मूल्य के 2 बैंक लॉकर और 3 लग्जरी वाहनों को फ्रीज किया गया।

Press Release - 9c0e63f0-ca3c-4a92-9ee9-597f25fcf453_प्रेस विज्ञप्ति सर्च-अवैध ऑनलाइन गेमिंग-21082026_4.pdf

/media/press-release-documents/9c0e63f0-ca3c-4a92-9ee9-597f25fcf453_प्रेस विज्ञप्ति सर्च-अवैध ऑनलाइन गेमिंग-21082026_4.pdf