Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, मुंबई आंचलिक कार्यालय ने मीठी नदी गाद निकासी घोटाले में 31.07.2025 को मुंबई में 08 स्थानों पर अनुवर्ती तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान में बीएमसी ठेकेदारों, मेसर्स एक्यूट डिज़ाइन्स, मेसर्स कैलाश कंस्ट्रक्शन कंपनी, मेसर्स निखिल कंस्ट्रक्शन कंपनी, मेसर्स एन ए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जे.आर.एस. इंफ्रास्ट्रक्चर और बीएमसी इंजीनियर, प्रशांत कृष्ण तायशेते से जुड़े कार्यालय/आवासीय परिसर शामिल थे। वर्तमान तलाशी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कई बैंक खातों /एफडीआर/डीमैट खातों में 47 करोड़ रुपये से अधिक की राशि फ्रीज की गई। इसके अलावा, डिजिटल उपकरण, विभिन्न अचल संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Press Release - df4337ab-8c8b-43bb-84ae-08a82e60276b_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-मीठी नदी गाद निकासी घोटाला-02.08.2025 (1).pdf

/media/press-release-documents/df4337ab-8c8b-43bb-84ae-08a82e60276b_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी-मीठी नदी गाद निकासी घोटाला-02.08.2025 (1).pdf
ईडी, बैंगलोर ज़ोनल कार्यालय ने 01/08/2025 को मेसर्स ओज़ोन अर्बाना इंफ़्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इसके मुख्य प्रमोटर सत्यमूर्ति वासुदेवन और अन्य से जुड़े बैंगलोर और मुंबई स्थित 10 परिसरों में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया। इन पर बैंगलोर के देवनहल्ली तालुका में ओज़ोन अर्बाना नामक अपनी परियोजना के लिए सैकड़ों भोले-भाले घर खरीदारों से पैसे लेकर उन्हें घर नहीं देने का आरोप है। तलाशी अभियान के दौरान, परियोजना निधि के दुरुपयोग और हेराफेरी से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद किए गए और उन्हें ज़ब्त कर लिया गया।

Press Release - 5a3c50c0-8122-47a6-a997-5d2df08034b4_प्रेस विज्ञप्ति- ओजोन सर्च-02.08.2025 (1).pdf

/media/press-release-documents/5a3c50c0-8122-47a6-a997-5d2df08034b4_प्रेस विज्ञप्ति- ओजोन सर्च-02.08.2025 (1).pdf
ईडी, हैदराबाद आंचलिक कार्यालय ने माननीय विशेष पीएमएलए न्यायालय, हैदराबाद में पी साई कोमारेश्वर, तत्कालीन कार्यकारी अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी, हैदराबाद और उनकी पत्नी श्रीमती पी पद्मावती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है। माननीय न्यायालय ने 30.07.2025 को पीसी का संज्ञान लिया है। इससे पहले, ईडी ने 1.26 करोड़ रुपये (लगभग) की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।

Press Release - 4d817e2e-4374-4952-b071-75273ef72f59_प्रेस विज्ञप्ति-पी साई कोमारेश्वर केस में अभियोजन शिकायत-01.08.2025 (1).pdf

/media/press-release-documents/4d817e2e-4374-4952-b071-75273ef72f59_प्रेस विज्ञप्ति-पी साई कोमारेश्वर केस में अभियोजन शिकायत-01.08.2025 (1).pdf