Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुख्यालय कार्यालय, नई दिल्ली ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत मेसर्स ओशन सेवन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (ओएसबीपीएल) के मामले में निर्दोष गृह-खरीदारों एवं निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों में 51.57 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्तियों में 49.79 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियाँ शामिल हैं, जिनमें एक विला, एक होटल एवं रिसॉर्ट, कार्यालय स्थल तथा गुरुग्राम, हिमाचल प्रदेश एवं महाराष्ट्र में स्थित अनेक भू-खण्ड सम्मिलित हैं। 1.78 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्तियों में जब्त नकद राशि तथा स्वराज सिंह यादव, मेसर्स ओशन सेवन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उससे संबंधित संस्थाओं के विभिन्न बैंक खातों में उपलब्ध बैंक शेषराशि शामिल है।

Press Release - 2a4331ba-b0ec-4dd0-8dac-ef0e5b72981c_प्रेस विज्ञप्ति-पीएओ-ओएसबीपीएल -6.1.2026(6).pdf

/media/press-release-documents/2a4331ba-b0ec-4dd0-8dac-ef0e5b72981c_प्रेस विज्ञप्ति-पीएओ-ओएसबीपीएल -6.1.2026(6).pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुख्यालय कार्यालय ने 05.01.2026 को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर में मेसर्स सतत संपदा प्राइवेट लिमिटेड (एसएसपीएल) से संबद्ध विभिन्न परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह तलाशी अभियान वर्ष 2021 से 2025 के बीच गाजियाबाद में स्थित एक इकाई - एसएसपीएल,जिसे दंपति हरजीत सिंह एवं श्रीमती ज्योति अवस्थी द्वारा संचालित किया जाता है, द्वारा प्राप्त ₹6 करोड़ से अधिक की संदिग्ध विदेशी अंतर्वाह विप्रेषणों (रेमिटेन्स) की चल रही जांच के क्रम में किया गया।

Press Release - 45f26236-5ab0-4a70-92b5-a6fdfac2622e_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी एसएसपीएल 06012026(5).pdf

/media/press-release-documents/45f26236-5ab0-4a70-92b5-a6fdfac2622e_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी एसएसपीएल 06012026(5).pdf
ईडी, पटना जोनल कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), पटना, बिहार के तत्कालीन उप महाप्रबंधक (डीजीएम) प्रभांशु शेखर द्वारा भ्रष्टाचार करके अपने व अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अर्जित की गई लगभग 2.85 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों (जिसमें बिहार और दिल्ली में फ्लैट व भूमि शामिल हैं) तथा चल संपत्तियों (जिसमें बैंक बैलेंस, सोने और चांदी के गहने और इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश शामिल हैं) को अनंतिम रूप से कुर्क कर लिया है।

Press Release - 02b84e20-e74c-4ec9-bd2b-fe7fb1f77fc2_प्रेस विज्ञप्ति-प्रभांशु शेखर पीएओ-5.1.2026 12.pdf

/media/press-release-documents/02b84e20-e74c-4ec9-bd2b-fe7fb1f77fc2_प्रेस विज्ञप्ति-प्रभांशु शेखर पीएओ-5.1.2026 12.pdf