Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, गुवाहाटी आंचलिक कार्यालय ने 18.12.2025 को मेसर्स पूर्वाश्री प्रिंटिंग हाउस, गुवाहाटी के मालिक प्रियांशु बोइरागी पर तलाशी अभियान चलाया है और उन्हें पीएमएलए, 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी असम बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (एबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी) द्वारा मेसर्स पूर्वाश्री प्रिंटिंग हाउस [प्रियांशु बोइरागी की स्वामित्व वाली कंपनी] को वर्ष 2013 से 2016 के दौरान 118 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी से ठेके देने के मामले में की गई है। उन्हें माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), गुवाहाटी के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें पांच (5) दिनों के लिए ईडी हिरासत में भेज दिया है। तलाशी अभियान के दौरान, कई अपराध संकेती सबूत, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और एक ऑडी कार जब्त की गई है।

Press Release - e8582944-358b-43b4-9bf1-6aa5027fcc61_Press Release_Arrest of Priyanshu Boiragi_20.12.2025-Final (12)Hindi.pdf

/media/press-release-documents/e8582944-358b-43b4-9bf1-6aa5027fcc61_Press Release_Arrest of Priyanshu Boiragi_20.12.2025-Final (12)Hindi.pdf
ईडी, जालंधर आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत 18.12.2025 और 19.12.2025 को पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली राज्यों में 13 स्थानों पर धन शोधन की जांच के सिलसिले में 'डंकी रूट केस' में अवैध आप्रवासन के मामले में तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी अभियान के दौरान 4.68 करोड़ रुपये की नकदी, 8.07 करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य की सोने की छड़ें (5.9 किलो), 2.7 लाख रुपये मूल्य के सोने के सिक्के (20 ग्राम) और 6.42 करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य की चांदी की छड़ें (313 किलो) के साथ कई डिजिटल उपकरण और विभिन्न अपराध-संकेती रिकॉर्ड/दस्तावेज़ पाए गए और जब्त किए गए। इसके अलावा, तलाशी कार्रवाई के दौरान, विभिन्न परिसरों से तीसरे पक्ष के 50 से अधिक मूल पासपोर्ट भी मिले, जिनकी जांच की जा रही है।

Press Release - 44e59d81-9dd2-4cb9-bdc8-e45fbbb3fd6f_प्रेस विेज्ञप्ति-तलाशी-डंकी रूट केस-19.12.2025 3.pdf

/media/press-release-documents/44e59d81-9dd2-4cb9-bdc8-e45fbbb3fd6f_प्रेस विेज्ञप्ति-तलाशी-डंकी रूट केस-19.12.2025 3.pdf