Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, मंगलुरु उप-आंचलिक कार्यालय ने उच्च एवं सुनिश्चित प्रतिफल का आश्वासन देकर निवेशकों को ठगने से संबंधित बहु-राज्यीय एवं बहु-करोड़ रुपये की अस्थिर पोंजी-शैली योजना के मामले में पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत 13.08.2026 को शिवानंद सिद्धप्पा नीलन्नावर को गिरफ्तार किया है। उन्हें माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), मंगलुरु के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसने उन्हें 24.08.2026 तक 12 दिनों की अवधि के लिए ईडी की अभिरक्षा में भेज दिया है। वह एम/एस शिवम एसोसिएट्स के धन के प्रवाह का प्रबंधन करने वाले “संपूर्ण एवं एकमात्र” व्यक्ति हैं।

Press Release - faa8124f-f683-43f8-a721-2cb9889a61dd_प्रेस विज्ञप्ति- शिवनंदन सिद्दप्पा की गिरफ्तारी-13082026_6.pdf

/media/press-release-documents/faa8124f-f683-43f8-a721-2cb9889a61dd_प्रेस विज्ञप्ति- शिवनंदन सिद्दप्पा की गिरफ्तारी-13082026_6.pdf
ईडी, जालंधर आंचलिक कार्यालय ने पीएसआईईसी के अधिकारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों, मित्रों एवं अन्य सहयोगियों के नाम पर औद्योगिक भूखंडों के अवैध आवंटन से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 04.08.2026, 05.08.2026 एवं 06.08.2026 को चंडीगढ़, अमृतसर, गुरदासपुर एवं लुधियाना में 11 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया तथा पीएसआईईसी के कार्यालय में सर्वेक्षण किया। तलाशी के दौरान विभिन्न अपराध-संकेती दस्तावेज, डिजिटल उपकरण एवं 12.15 लाख रुपये की अघोषित नकदी बरामद एवं जब्त की गई। इसके अलावा, पीएसआईईसी के अधिकारियों सुरिंदर पाल सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक एवं जसविंदर सिंह रंधावा, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक के बैंक खातों में लगभग 4.01 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज की गई।

Press Release - 4e2e42a4-2595-491a-b8a7-f4061a60de08_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी -पीएसआईईसी एसपी सिंह138202644.pdf

/media/press-release-documents/4e2e42a4-2595-491a-b8a7-f4061a60de08_प्रेस विज्ञप्ति-तलाशी -पीएसआईईसी एसपी सिंह138202644.pdf
ईडी, रायपुर आंचलिक कार्यालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से संबंधित मामले में पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। रायपुर केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में निरुद्ध रामगोपाल अग्रवाल को 11.08.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय ने उन्हें 18.08.2026 तक 7 दिनों की अवधि के लिए ईडी की अभिरक्षा में भेज दिया है। वह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष थे।

Press Release - e62ffee1-710c-408c-9a41-b618df3fcffb_प्रेस विज्ञप्ति गिरफ्तारी रामगोपाल अग्रवाल12082026_2.pdf

/media/press-release-documents/e62ffee1-710c-408c-9a41-b618df3fcffb_प्रेस विज्ञप्ति गिरफ्तारी रामगोपाल अग्रवाल12082026_2.pdf