Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), मुंबई ने प्रवर्तन निदेशालय, मुंबई आंचलिक कार्यालय द्वारा संदीप शुक्ला एवं अन्य के विरुद्ध धन शोधन मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत एक अचल संपत्ति के समपहरण का आदेश पारित किया है। माननीय न्यायालय ने दिनांक 18.07.2026 के आदेश द्वारा पीएमएलए विशेष वाद संख्या 12/2018 में ईडी के आवेदन को स्वीकार करते हुए ठाणे (पश्चिम) स्थित रीजेंसी टॉवर, रूबी बिल्डिंग, बिल्डिंग संख्या-1 के फ्लैट संख्या-901 को पीएमएलए की धारा 8(7) के अंतर्गत केंद्र सरकार के पक्ष में समपहरित करने का आदेश दिया।

Press Release - 58ca7393-cab3-424b-9d60-8173466e3669_प्रेस विज्ञप्ति- समपहरण मुंआकाI 24072026_2.pdf

/media/press-release-documents/58ca7393-cab3-424b-9d60-8173466e3669_प्रेस विज्ञप्ति- समपहरण मुंआकाI 24072026_2.pdf
ईडी, इंदौर उप आंचलिक कार्यालय ने इंदौर नगर निगम (आईएमसी) फर्जी बिल घोटाला मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत 3.48 करोड़ रुपये मूल्य की 09 अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। इस मामले में अब तक अनंतिम रूप से कुर्क की गई अचल संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 37.14 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पूर्व ईडी ने 01.06.2026 को तीन प्रमुख आरोपियों—अभय सिंह राठौर, मोहम्मद जाकिर एवं राहुल बड़ेरा—को पीएमएलए, 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में हैं।

Press Release - ff9fe9c0-cd18-4be2-864d-379a9293f409_प्रेस विज्ञप्ति आईएमसी केस 25072026 पीएओ इंउआंका_1.pdf

/media/press-release-documents/ff9fe9c0-cd18-4be2-864d-379a9293f409_प्रेस विज्ञप्ति आईएमसी केस 25072026 पीएओ इंउआंका_1.pdf
ईडी, बेंगलुरु आंचलिक कार्यालय ने रम्मीकल्चर ऐप एवं अन्य से संबंधित मामले में ऑनलाइन वास्तविक धन (रियल मनी) रम्मी गेम के खिलाड़ियों के साथ धोखाधड़ी कर अर्जित अपराध की आय के धन शोधन के आरोप में मैसर्स गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज, मैसर्स रम्मीटाइम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, उनके संस्थापकों/निदेशकों विकास तनेजा, पृथ्वी राज सिंह, दीपक सिंह अहलावत एवं अन्य संबद्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत दिनांक 25.07.2026 को माननीय विशेष न्यायालय (सीसीएच-1), बेंगलुरु के समक्ष अभियोजन शिकायत दायर की है। इस मामले में अब तक लगभग 2,401 करोड़ रुपये मूल्य की अपराध की आय को कुर्क, जब्त एवं फ्रीज किया जा चुका है।

Press Release - a8d8977b-b877-42ca-a92d-523f76d4a15a_प्रेस विज्ञप्ति गेम्सक्राफ्ट पीसी 27062026_8.pdf

/media/press-release-documents/a8d8977b-b877-42ca-a92d-523f76d4a15a_प्रेस विज्ञप्ति गेम्सक्राफ्ट पीसी 27062026_8.pdf
ईडी, मुंबई आंचलिक कार्यालय ने प्रभुदास वीरचंद लोटिया एवं अन्य के विरुद्ध पीएमएलए, 2002 के तहत लगभग 332.24 करोड़ रुपये मूल्य की 02 अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई ट्रस्ट को आवंटित भूमि के अनधिकृत व्यावसायिक दोहन से संबंधित मामले में की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई के बांद्रा स्थित होटल रंगशारदा तथा प्रभादेवी स्थित एक भूखंड शामिल है, जो मैसर्स रंग शारदा होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के कब्जे एवं नियंत्रण में हैं।

Press Release - 712789a9-28a7-4b37-8323-a0a02259bc03_प्रेस विज्ञप्ति प्रभुदास वीरचंद लोटिया एवं अन्य 25072026_5.pdf

/media/press-release-documents/712789a9-28a7-4b37-8323-a0a02259bc03_प्रेस विज्ञप्ति प्रभुदास वीरचंद लोटिया एवं अन्य 25072026_5.pdf
ईडी, इंदौर उप-आंचलिक कार्यालय ने इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाला मामले में 32 आरोपियों के विरुद्ध पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 24.07.2026 को माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), इंदौर के समक्ष 20,000 से अधिक पृष्ठों का विस्तृत अभियोजन शिकायत प्रस्तुत किया है। आरोपियों में ठेकेदार लाभार्थी, इंदौर नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा/रेजिडेंट ऑडिट कार्यालय के अधिकारी तथा अपराध की आय को छिपाने, अपने कब्जे में रखने, लेयरिंग करने एवं उसके उपयोग में सहयोग करने वाले अन्य निजी व्यक्ति शामिल हैं।

Press Release - cf8bdfa6-0c6e-415b-8faa-0d8cc9036992_प्रेस विज्ञप्ति- पीसी आईएमसी 27072026_4.pdf

/media/press-release-documents/cf8bdfa6-0c6e-415b-8faa-0d8cc9036992_प्रेस विज्ञप्ति- पीसी आईएमसी 27072026_4.pdf
ईडी, रायपुर आंचलिक कार्यालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के तत्कालीन अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी को वर्ष 2020 एवं 2021 की सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, प्रश्नपत्र लीक एवं चयन प्रक्रिया में हेरफेर से संबंधित मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 25.07.2026 को गिरफ्तार किया है। उन्हें माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने उन्हें 30.07.2026 तक 7 दिनों के लिए ईडी की अभिरक्षा में भेज दिया है।

Press Release - e86d2829-720e-47e8-a9e8-bd53c58c1e3a_प्रेस विज्ञप्ति गिरफ्तारी तमन सिंह सोनवानी 27072026_3.pdf

/media/press-release-documents/e86d2829-720e-47e8-a9e8-bd53c58c1e3a_प्रेस विज्ञप्ति गिरफ्तारी तमन सिंह सोनवानी 27072026_3.pdf