Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), पणजी आंचलिक कार्यालय, गोवा ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत कई राज्यों में स्थित विभिन्न परिसरों पर बड़े पैमाने के ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में तलाशी अभियान चलाया। इस मामले में एक वरिष्ठ नागरिक से लगभग 2.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। तलाशी के दौरान लगभग 1.50 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा, लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, लगभग 1.50 करोड़ रुपये मूल्य का सोना एवं आभूषण, एक उच्च श्रेणी का मोटर वाहन (टोयोटा फॉर्च्यूनर), अन्य चल परिसंपत्तियां तथा डिजिटल उपकरणों के रूप में महत्वपूर्ण आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, धन शोधन नेटवर्क में शामिल व्यक्तियों तथा शेल, फॉरेक्स एवं माध्यम(कंड्यूट) संस्थाओं द्वारा संचालित अनेक बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया।

Press Release - 49a3f485-ad3d-443f-a7cf-909ad76715e7_प्रेस विज्ञप्ति डिजिटल गिरफ्तारी पआंका 20072026_1.pdf

/media/press-release-documents/49a3f485-ad3d-443f-a7cf-909ad76715e7_प्रेस विज्ञप्ति डिजिटल गिरफ्तारी पआंका 20072026_1.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई आंचलिक कार्यालय ने दिनांक 17.07.2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), मुंबई के समक्ष अशोककुमार एकनाथ खरात उर्फ कैप्टन उर्फ भोंदू बाबा, उसकी पत्नी कल्पना खरात तथा चार अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोजन शिकायत दाखिल की है। इसके अतिरिक्त, दिनांक 15.07.2026 को ईडी ने पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत आरोपी एवं उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर धारित 19.20 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। इस मामले में अब तक लगभग 36.90 करोड़ रुपये मूल्य की परिसंपत्तियां कुर्क, जब्त अथवा फ्रीज की जा चुकी हैं। इससे पूर्व ईडी ने दिनांक 19.05.2026 को अशोककुमार एकनाथ खरात को पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत गिरफ्तार किया था जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।

Press Release - 5cc6ee74-d2e9-4f16-9342-561ef493bac9_प्रेस विज्ञप्ति अशोक खरात केस 18072026_3.pdf

/media/press-release-documents/5cc6ee74-d2e9-4f16-9342-561ef493bac9_प्रेस विज्ञप्ति अशोक खरात केस 18072026_3.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), पणजी आंचलिक कार्यालय, गोवा ने दिनांक 16.07.2026 को पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत सिद्दीक खान उर्फ सुलेमान खान को गिरफ्तार किया है, जो गोवा में जाली एवं कूटरचित स्वामित्व दस्तावेजों के माध्यम से उच्च मूल्य की अचल संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा करने वाले संगठित गिरोह का मास्टरमाइंड एवं प्रमुख लाभार्थी है। माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), उत्तर गोवा के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर न्यायालय ने आरोपी की 5 (पांच) दिन की अभिरक्षा ईडी को प्रदान की है।

Press Release - fefaf2ed-a6ab-4ac3-ad4e-959b3e6ee417_प्रेस विज्ञप्ति सिद्दीक खान उर्फ सुलेमान खान की ईडी गिरफ्तारी 17072026_2.pdf

/media/press-release-documents/fefaf2ed-a6ab-4ac3-ad4e-959b3e6ee417_प्रेस विज्ञप्ति सिद्दीक खान उर्फ सुलेमान खान की ईडी गिरफ्तारी 17072026_2.pdf