Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ED, Delhi Zonal Office has provisionally attached immovable properties under PMLA, 2002 valued at Rs. 158.37 Crore (approx.) in connection with its ongoing probe in the case of M/s. Rockland Hospitals Limited and others in a matter related to large-scale financial fraud.

Press Release - bd205a39-c8a5-4b52-bb29-7d839f282e7c_PRESS RELEASE(RHL) dated 15072026_3.pdf

/media/press-release-documents/bd205a39-c8a5-4b52-bb29-7d839f282e7c_PRESS RELEASE(RHL) dated 15072026_3.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), चेन्नई आंचलिक कार्यालय ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से संबंधित धन शोधन जांच, जिसमें "फर्जी निवेश" तथा "वर्क फ्रॉम होम" घोटाले शामिल हैं, के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत 10.07.2026 एवं 11.07.2026 को तमिलनाडु में 16, केरल में 2 तथा श्रीनगर में 1 स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक खातों से संबंधित अभिलेख, कंपनियों के निगमित होने से संबंधित अभिलेख, लेखा-पुस्तकें तथा शेल संस्थाओं से संबंधित दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए। क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट, वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्तियां, क्रिप्टो एक्सचेंज खातों, रिकवरी फ्रेज़ तथा क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन से संबंधित अन्य डिजिटल साक्ष्यों का भी पता लगाकर सुरक्षित किया गया। लगभग 3.35 करोड़ रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्तियां तथा 14.50 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई। आरोपियों एवं उनसे संबद्ध संस्थाओं के नाम पर संचालित 40 लाख रुपये से अधिक की धनराशि वाले कई बैंक खातों को भी फ्रीज किया गया है।

Press Release - 9a8b3c32-211a-434b-9af6-e69b28e938db_प्रेस विज्ञप्ति सर्च रोशन फियाज 13072026_1.pdf

/media/press-release-documents/9a8b3c32-211a-434b-9af6-e69b28e938db_प्रेस विज्ञप्ति सर्च रोशन फियाज 13072026_1.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई आंचलिक कार्यालय ने "एटीसी कॉइन" नामक क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर जनता/निवेशकों से धन एकत्र करने से संबंधित मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत मेसर्स जूरिया सर्विसेज क्लब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स वीवा कार्ड रिटेल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सुभाषचंद्र रामरतन जूरिया तथा चिराग रामरतन जूरिया की लगभग 55.50 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई स्थित 11 वाणिज्यिक गाला (दुकानें), चार आवासीय फ्लैट तथा बैंक खातों में उपलब्ध शेषराशि शामिल हैं।

Press Release - ec688a76-83cc-4d4c-bb5a-0bfe9b4a0b8c_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ जूरिया 13072026_1.pdf

/media/press-release-documents/ec688a76-83cc-4d4c-bb5a-0bfe9b4a0b8c_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ जूरिया 13072026_1.pdf