Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी ने आरएचएफएल/आरसीएफएल मामले में 1,021 करोड़ रुपये की नई संपत्तियों को कुर्क किया है, जिससे रिलायंस अनिल अंबानी समूह के मामलों में कुल कुर्क की गई संपत्ति 20,367 करोड़ रुपये हो गई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ईडी द्वारा गठित एसआईटी पीएमएलए और फेमा के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह के खिलाफ कई मामलों की जांच कर रही है। आज तक ईडी द्वारा 80 से अधिक परिसरों की तलाशी ली जा चुकी है। इसके अलावा पीएमएलए के तहत 4 अभियोजन शिकायतें और फेमा के तहत 1 शिकायत दर्ज की गई है। इसके अलावा समूह के 8 वरिष्ठ अधिकारियों/सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

Press Release - e132f68c-901e-4683-9586-5c78e76900c5_Press Release RAAG 11072026 हिन्दी_2.pdf

/media/press-release-documents/e132f68c-901e-4683-9586-5c78e76900c5_Press Release RAAG 11072026 हिन्दी_2.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), पणजी आंचलिक कार्यालय ने मिरामार, कारंजालेम, उत्तरी गोवा स्थित भूमि के एक भू-खंड पर कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर काश्तकारी अधिकारों से कपटपूर्ण तरीके से वंचित किए जाने के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत फादर अर्लिनो डी मेलो, फादर विक्टर कॉन्सेसाओ रोड्रिग्स (गोवा एवं दमन महाधर्मप्रांत के तत्कालीन प्रोक्यूरेटर), प्रभाकर रामा हवालदार (पणजी सिटी सर्वे के तत्कालीन सर्वेक्षण एवं भू-अभिलेख निरीक्षक) तथा एक निजी रियल एस्टेट विकास फर्म (विधिक इकाई के रूप में) के विरुद्ध उत्तरी गोवा के मर्सेस स्थित माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए) के समक्ष अभियोजन शिकायत दायर की है।

Press Release - 58b9e7da-c89f-48b8-94e4-d9143d0e0d74_प्रेस विज्ञप्ति फादर अर्लीनो केस में पीसी दर्ज 09072026_3.pdf

/media/press-release-documents/58b9e7da-c89f-48b8-94e4-d9143d0e0d74_प्रेस विज्ञप्ति फादर अर्लीनो केस में पीसी दर्ज 09072026_3.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इंदौर उप-आंचलिक कार्यालय ने मध्य प्रदेश के जिला अलीराजपुर स्थित ब्लॉक शिक्षा कार्यालय (बीईओ), कट्ठीवाड़ा से कमल राठौर एवं अन्य आरोपियों द्वारा फर्जी बिलों के भुगतान तथा शासकीय निधि के गबन से संबंधित मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत दिनांक 09.07.2026 को माननीय विशेष न्यायाधीश (पीएमएलए), इंदौर के समक्ष पूरक अभियोजन शिकायत दायर की है। माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), इंदौर ने आरोपियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

Press Release - bd21ad85-defa-4650-88cc-b868d1dbbd5b_प्रेस विज्ञप्ति पीसी कमल राठौर इंउआंका _2.pdf

/media/press-release-documents/bd21ad85-defa-4650-88cc-b868d1dbbd5b_प्रेस विज्ञप्ति पीसी कमल राठौर इंउआंका _2.pdf
प्रवर्तन निदेशालय, गुरुग्राम ने पीएमएलए, 2002 के तहत 09.07.2026 को दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मंगल सेन मित्तल, अनिल शर्मा और उनके सहयोगियों और व्यावसायिक संस्थाओं के आठ आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न डिजिटल उपकरण, अपराध-संकेती दस्तावेज, संपत्ति दस्तावेज, ऑडिट किए गए वित्तीय विवरण, टैली डेटा, धन के हेरफेर का विवरण आदि बरामद और जब्त किए गए। इसके अलावा, तलाशी के दौरान ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 6.63 करोड़ रुपये है, जिसमें 55 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी, 1.85 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बुलियन, 1.95 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और लगभग 2.28 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 100 किलोग्राम चांदी शामिल है। इसके अतिरिक्त, कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कई प्रासंगिक बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए।

Press Release - 44616c7b-e613-4f2c-a5dd-99349c34a2a3_प्रेस विज्ञप्ति एमएसएम तलाशी 1062026_1.pdf

/media/press-release-documents/44616c7b-e613-4f2c-a5dd-99349c34a2a3_प्रेस विज्ञप्ति एमएसएम तलाशी 1062026_1.pdf
ईडी, जयपुर आंचलिक कार्यालय ने मेसर्स लील इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (पूर्व मेसर्स लॉयड इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड), इसके मुख्य प्रमोटर भारत राज पुंज एवं अन्य के खिलाफ पीएमएलए, 2002 के तहत दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित जमीन, औद्योगिक प्लॉट, आवासीय संपत्तियों के रूप में लगभग 112.90 करोड़ रुपये की 22 चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है, जिसमें ह्यूस्टन, टेक्सास (यूएसए) में स्थित एक आवासीय संपत्ति, साथ ही बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड निवेश भी शामिल हैं। यह मामला भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले बैंकों के एक कंसोर्टियम को झूठे और हेरफेर किए गए वित्तीय विवरण प्रस्तुत करके धोखा देने से संबंधित है, जिससे एसबीआई और आईडीबीआई बैंक को लगभग 376 करोड़ रुपये का गलत नुकसान हुआ है।

Press Release - fcd58cb7-a614-4c10-8d9d-8db939c1e689_प्रेस विज्ञप्ति एलईईएल पीएओ_06072026_3.pdf

/media/press-release-documents/fcd58cb7-a614-4c10-8d9d-8db939c1e689_प्रेस विज्ञप्ति एलईईएल पीएओ_06072026_3.pdf