Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुवाहाटी आंचलिक कार्यालय ने 03.07.2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत भारत-म्यांमार सीमा के पार सुपारी (अरेका नट) की तस्करी में संलिप्त एक बड़े संगठित गिरोह के संबंध में की जा रही जांच के क्रम में असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में स्थित 20 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, सुपारी (अरेका नट) के व्यापार से संबंधित हस्तलिखित अभिलेखों (डायरियों), अभियुक्तों तथा उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर धारित अचल संपत्तियों से संबंधित स्वामित्व विलेख एवं अन्य संपत्ति दस्तावेजों, व्यावसायिक अभिलेखों तथा मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं हार्ड ड्राइव सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अतिरिक्त ₹1.30 करोड़ की अज्ञात स्रोत की नकद राशि सहित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। कुल 33 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया।

Press Release - 6de95cc3-b382-497d-aa9c-a43ad05a3635_प्रेस विज्ञप्ति - बीटलनट तलाशी 06072026_9.pdf

/media/press-release-documents/6de95cc3-b382-497d-aa9c-a43ad05a3635_प्रेस विज्ञप्ति - बीटलनट तलाशी 06072026_9.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने सॉफ्टवेयर सेवाएं उपलब्ध कराने की आड़ में विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी से संबंधित मामले में मैसर्स वीआरएम बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, इसके निदेशक राजेश गोयनका एवं अन्य के विरुद्ध धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत दिनांक 29.06.2026 को माननीय मुख्य न्यायाधीश, सिटी सेशंस कोर्ट, कोलकाता के समक्ष अभियोजन शिकायत प्रस्तुत की है। पूर्व में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2.35 करोड़ रुपये मूल्य की बहुमूल्य वस्तुएं जब्त की थीं तथा बैंक खातों को फ्रीज किया था और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत 11.14 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को भी अनंतिम रूप से कुर्क किया था।

Press Release - 1320f7d3-eaad-4aa2-bbfc-2efcbfc15a4b_पीआर वीआरएम पीसी दिनांक 3072026-revised_5.pdf

/media/press-release-documents/1320f7d3-eaad-4aa2-bbfc-2efcbfc15a4b_पीआर वीआरएम पीसी दिनांक 3072026-revised_5.pdf