Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

एक अभूतपूर्व पहल के तहत, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), हैदराबाद आंचलिक कार्यालय ने 01.07.2026 को एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से 3 करोड़ रुपये के विक्रय मूल्य पर एक विमान (हॉकर 800ए) की नीलामी की है। उक्त विमान को ईडी द्वारा 07.03.2025 को अमरदीप कुमार, कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य के विरुद्ध निवेशकों से धोखाधड़ी से संबंधित मामले में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जब्त किया गया था। ईडी अपराध से अर्जित आय की पहचान, उसका पता लगाने, कुर्की एवं समपहरण सुनिश्चित करने, अपराधियों को उससे लाभ प्राप्त करने से रोकने, आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन चलाने तथा विधि के अनुरूप कुर्क की गई परिसंपत्तियों को वास्तविक पीड़ितों/निवेशकों को वापस दिलाने हेतु धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Press Release - 8013b7a0-9f5c-461f-ac90-275c5a613065_प्रेस विज्ञप्ति- नीलामी हॉकर-800-03072026_3.pdf

/media/press-release-documents/8013b7a0-9f5c-461f-ac90-275c5a613065_प्रेस विज्ञप्ति- नीलामी हॉकर-800-03072026_3.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत मेसर्स कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड तथा अन्य के विरुद्ध मामले में 31.30 करोड़ रुपये (लगभग) के कुल बाज़ार मूल्य वाली 20 अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। कुर्क की गई परिसंपत्तियों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा दिल्ली में स्थित आवासीय संपत्तियाँ, वाणिज्यिक इकाइयाँ, फ्लैट तथा भूमि के भू-खंड सम्मिलित हैं, जिनका वास्तविक स्वामित्व एवं नियंत्रण संजय कुमार सुरेका के पास है तथा जिन्हें या तो उनके स्वयं के नाम पर अथवा उनके रिश्तेदारों, कर्मचारियों, सहयोगियों तथा फर्जी कंपनियों के नाम पर धारण किया गया है। इस मामले में अब तक लगभग 777.10 करोड़ रुपये के संचयी बाज़ार मूल्य की परिसंपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, ईडी ने 63 नए अभियुक्तों को नामजद करते हुए द्वितीय अनुपूरक अभियोजन शिकायत दायर की है।

Press Release - 1d345eb5-4137-495e-9766-603dbfda9e0b_प्रेस विज्ञप्ति_सीएसपीएल-272026_2.pdf

/media/press-release-documents/1d345eb5-4137-495e-9766-603dbfda9e0b_प्रेस विज्ञप्ति_सीएसपीएल-272026_2.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), चेन्नई आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत 30.06.2026 को मैसर्स ड्रीम मेकर्स ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (डीएमजीपीएल) से संबंधित तमिलनाडु एवं केरल के कोयम्बटूर, कृष्णागिरि, मलप्पुरम एवं त्रिशूर जिलों में स्थित 8 परिसरों पर बहु-स्तरीय विपणन एवं पोंजी योजना के माध्यम से भोले-भाले निवेशकों से धोखाधड़ी कर अर्जित धन के शोधन से संबंधित मामले में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज, डायरियां, डिजिटल अभिलेख तथा अचल संपत्तियों से संबंधित विवरण बरामद कर जब्त किए गए।

Press Release - 9ce1af10-1b52-4a16-90b1-060c56296b33_प्रेस विज्ञप्ति- सर्च डीएमपीएल-272026_1.pdf

/media/press-release-documents/9ce1af10-1b52-4a16-90b1-060c56296b33_प्रेस विज्ञप्ति- सर्च डीएमपीएल-272026_1.pdf