Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), भोपाल आंचलिक कार्यालय ने अरविंद जोशी एवं अन्य के विरुद्ध उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से असंगत लगभग 41.87 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों के स्वामित्व से संबंधित मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत 30.06.2026 को लगभग 22.46 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति का अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया है। कुर्क की गई संपत्ति में भोपाल के ग्राम सेमरी बाज्याफत स्थित क्रिकेट अकादमी एवं उससे संबंधित संरचनाएं (होटल एवं रिसॉर्ट) तथा उनके अधीनस्थ भूमि शामिल हैं। इस मामले में अब तक लगभग 36.06 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

Press Release - b6905a7f-1e93-421c-b0b4-9707edf1d102_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ अरविंद जोशी- 30062026_9.pdf

/media/press-release-documents/b6905a7f-1e93-421c-b0b4-9707edf1d102_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ अरविंद जोशी- 30062026_9.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), बेंगलुरु आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 24.06.2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु, मैसूरु एवं बेलगावी में स्थित 14 परिसरों पर राज्य के आबकारी विभाग में कथित संगठित भ्रष्टाचार एवं सरकारी अधिकारियों द्वारा अवैध संपत्ति अर्जित किए जाने के आरोपों के संबंध में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दायरे में आबकारी विभाग के अधिकारी जगदीश नायक, के. एम. थम्मन्ना एवं वाई. डी. मंजूनाथ के साथ उनके परिवार के सदस्य, व्यावसायिक साझेदार एवं सहयोगी शामिल रहे। तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, रिश्वत की धनराशि के वितरण से संबंधित कैश बुक, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, लगभग ₹5.5 करोड़ नकद, लगभग ₹7.8 करोड़ मूल्य के स्वर्ण आभूषण तथा लगभग ₹3.3 लाख मूल्य की विदेशी मुद्रा सहित कुल लगभग ₹13.3 करोड़ मूल्य की अपराध से अर्जित आय बरामद कर जब्त की गई।

Press Release - 1a594e63-b263-4764-86ae-b9915017540a_प्रेस विज्ञप्ति- एक्साइज़ सर्च- 25062026_8.pdf

/media/press-release-documents/1a594e63-b263-4764-86ae-b9915017540a_प्रेस विज्ञप्ति- एक्साइज़ सर्च- 25062026_8.pdf