Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय, मुख्यालय कार्यालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अंतर्गत मुंबई एवं दिल्ली में 17 स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई है, जो मेसर्स हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) एवं अन्य के विरुद्ध चल रही जांच से संबंधित है। यह जांच वर्ष 2011 से 2016 के दौरान मेसर्स मैक स्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (एमएसएमपीएल) के नाम पर लगभग ₹200.30 करोड़ के अवैध रूप से प्राप्त ऋण तथा उसके गंतव्य परिवर्तन से संबंधित है। तलाशी के दौरान जिन परिसरों को आच्छादित किया गया, उनमें सुरक्षा परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (एसएआरसीएल), सुरक्षा रियल्टी लिमिटेड, ख्याति रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के कार्यालय/परिसर शामिल हैं। तलाशी कार्यवाही के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री/डिजिटल उपकरण, ₹50 लाख नकद, 10 किलोग्राम चांदी के बार तथा बैंक लॉकर जब्त किए गए हैं।

Press Release - df9348c9-dd1a-48d0-86ba-f26030d5c5cb_PR_Suraksha_ARC_18062026 हिन्दी _4.pdf

/media/press-release-documents/df9348c9-dd1a-48d0-86ba-f26030d5c5cb_PR_Suraksha_ARC_18062026 हिन्दी _4.pdf
ईडी, भोपाल आंचलिक कार्यालय ने श्री आस्था फाउंडेशन फॉर एजुकेशन सोसायटी से संबंधित मामले में आरोपित व्यक्तियों एवं संबद्ध संस्थाओं से जुड़े कुल 12 परिसरों, जिनमें एक बैंक लॉकर भी शामिल है, पर 23.06.2026 को पीएमएलए, 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी की कार्रवाई चौकसे समूह से जुड़े आवासीय परिसरों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, ट्रस्टों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में की गई। तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज/सामग्री, डिजिटल साक्ष्य, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, 3.45 करोड़ रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण तथा लगभग 3.97 करोड़ रुपये की नकदी बरामद कर जब्त की गई।

Press Release - f9f044ad-4c3e-4cc1-8957-3cc4a9a9feff_प्रेस विज्ञप्ति-आस्था फाउंडेशन में तलाशी कार्रवाई-24062026_2.pdf

/media/press-release-documents/f9f044ad-4c3e-4cc1-8957-3cc4a9a9feff_प्रेस विज्ञप्ति-आस्था फाउंडेशन में तलाशी कार्रवाई-24062026_2.pdf
ईडी, भोपाल आंचलिक कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत मेसर्स एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (एओपीएल) एवं उसके प्रवर्तक श्रीकांत भासी के विरुद्ध 1,266.63 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी से संबंधित मामले की जांच के दौरान ज़्यूरिख इंटरनेशनल लाइफ लिमिटेड में संचालित दो निवेश-आधारित (इन्वेस्टमेंट लिंक्ड) जीवन बीमा पॉलिसियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है जिनका कुल सरेंडर मूल्य 3,87,814.42 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.66 करोड़ रुपये) है। इससे पूर्व, ईडी ने इसी मामले में दुबई (यूएई) में स्थित लगभग 51.70 करोड़ रुपये मूल्य की 09 अचल संपत्तियों तथा भारत में स्थित लगभग 111 करोड़ रुपये मूल्य की घरेलू संपत्तियों को भी अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इस मामले में अब तक कुल लगभग 166.36 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

Press Release - 25ff2455-a04a-49c8-a984-e4458eac5df2_प्रेस विज्ञप्ति- श्रीकांत भासी-25062026 5.pdf

/media/press-release-documents/25ff2455-a04a-49c8-a984-e4458eac5df2_प्रेस विज्ञप्ति- श्रीकांत भासी-25062026 5.pdf
ईडी, चेन्नई आंचलिक कार्यालय ने वर्ष 2017 में शिक्षक भर्ती बोर्ड (टीआरबी) द्वारा आयोजित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों की व्याख्याता भर्ती परीक्षा में ओएमआर उत्तर-पत्रकों से छेड़छाड़ के मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत 23.06.2026 को चेन्नई, मदुरै, तिरुचिरापल्ली (त्रिची) और कोयंबटूर स्थित 21 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज तथा 13.18 लाख रुपये नकद बरामद कर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त 56 बैंक खातों एवं 2 डीमैट खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है।

Press Release - d76c2cc8-3d44-4321-a6ad-94424d604f14_प्रेस विज्ञप्ति-सर्च टीआरबी-24062026 4.pdf

/media/press-release-documents/d76c2cc8-3d44-4321-a6ad-94424d604f14_प्रेस विज्ञप्ति-सर्च टीआरबी-24062026 4.pdf