Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुवाहाटी आंचलिक कार्यालय ने भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रशांत कुमार दत्ता, उनके परिवार के सदस्यों तथा समूह कंपनियों से संबंधित, वर्ष 1992 से 2019 की अवधि के दौरान उनकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में "होटल भार्गव", पलटन बाजार, गुवाहाटी; "भार्गव इन", जी.एस. रोड, पलटन बाजार, गुवाहाटी; "होटल भार्गव", ईशान आर्केड, लोखरा चारियाली, गुवाहाटी; "होटल भार्गव ग्रैंड", बेटकुची, गुवाहाटी; तथा "समर्था दीप", अंधेरी (पश्चिम), मुंबई में स्थित दो आवासीय फ्लैट के रूप में असंगत परिसंपत्तियां अर्जित किए जाने के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत लगभग 53.28 करोड़ रुपये के कुल मूल्य की अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।

Press Release - 86281298-8dd8-4af7-a3dd-f72946cc2f86_प्रेस विज्ञप्ति_पीएओ-पीके दत्ता _27062026 2.pdf

/media/press-release-documents/86281298-8dd8-4af7-a3dd-f72946cc2f86_प्रेस विज्ञप्ति_पीएओ-पीके दत्ता _27062026 2.pdf
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इंफाल उप-आंचलिक कार्यालय ने भोले-भाले निवेशकों को अत्यधिक मासिक प्रतिफल का प्रलोभन देकर उनके साथ धोखाधड़ी किए जाने से संबंधित मामले में मेसर्स बिरला एम्पोरियम प्राइवेट लिमिटेड तथा मेसर्स इरा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रकरण में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत लगभग 3.92 करोड़ रुपये मूल्य की 13 अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। ये संपत्तियां मणिपुर के थौबल, इंफाल पूर्व तथा इंफाल पश्चिम जिलों में स्थित हैं तथा कंपनी के कर्मचारियों एवं उससे संबद्ध व्यक्तियों के माध्यम से कंपनी के नाम पर पंजीकृत हैं। इस मामले में अब तक लगभग 65.5 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

Press Release - f5112791-b78a-4385-96b3-27cb8599796c_प्रेस विज्ञप्ति- बिरला एम्पोरियम पीएओ 27062026 1.pdf

/media/press-release-documents/f5112791-b78a-4385-96b3-27cb8599796c_प्रेस विज्ञप्ति- बिरला एम्पोरियम पीएओ 27062026 1.pdf
ईडी, इंदौर उप आंचलिक कार्यालय ने मेसर्स धनलक्ष्मी सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड (डीएसपीएल), उसके निदेशकों तथा संबद्ध संस्थाओं/व्यक्तियों के विरुद्ध 356.31 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी से संबंधित धन शोधन जांच के मामले में, आरोपित व्यक्तियों के नाम पर धारित मध्य प्रदेश के इंदौर एवं शाजापुर जिलों में स्थित आवासीय फ्लैट एवं भूमि के विभिन्न भू-खंड के रूप में स्थित 35.52 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत अनंतिम रूप से कुर्क किया है।

Press Release - 958949e9-bbdb-4bd2-8b18-c7fbf3c985f1_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ धनलक्ष्मी सॉल्वेक्स- 23062026_8.pdf

/media/press-release-documents/958949e9-bbdb-4bd2-8b18-c7fbf3c985f1_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ धनलक्ष्मी सॉल्वेक्स- 23062026_8.pdf