Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, कोच्चि आंचलिक कार्यालय ने केरल में फैले बड़े पैमाने के अवैध अंग तस्करी रैकेट से संबंधित धन शोधन जांच के तहत, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत 18.06.2026 को केरल स्थित 09 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक अभिलेख, आरोपियों एवं उनके सहयोगियों के नाम पर धारित अचल संपत्तियों का विवरण तथा डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, अवैध अंग व्यापार को सुगम बनाने वाले एजेंटों एवं बिचौलियों के बैंक खातों के संबंध में फ्रीजिंग आदेश भी जारी किए गए हैं।

Press Release - fe34b921-85b8-496e-8f22-40944e53fff8_प्रेस विज्ञप्ति- अवैध अंग व्यापार- 20062026_7.pdf

/media/press-release-documents/fe34b921-85b8-496e-8f22-40944e53fff8_प्रेस विज्ञप्ति- अवैध अंग व्यापार- 20062026_7.pdf
ईडी, पणजी आंचलिक कार्यालय, गोवा ने गोवा राज्य में सलगांवकर समूह तथा उसके सहयोगियों (‘‘एवीएस समूह’’) द्वारा किए गए बड़े पैमाने के अवैध लौह-अयस्क खनन से संबंधित मामले में पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत 19.06.2026 को 1,023.85 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। कुर्क की गई परिसंपत्तियों में भारत में स्थित 99 अचल संपत्तियां (459.10 करोड़ रुपये), सिंगापुर में स्थित 31 अचल संपत्तियां (471.32 करोड़ रुपये) तथा भारतीय कंपनियों के इक्विटी शेयर (93.42 करोड़ रुपये) शामिल हैं। ये परिसंपत्तियां स्वर्गीय श्री अनिल वासुदेव सलगांवकर की संपदा (उनकी प्रशासिका श्रीमती लक्ष्मी अनिल सलगांवकर के माध्यम से), मेसर्स सलगांवकर माइनिंग इंडस्ट्रीज प्रा. लि., मेसर्स शांतिलाल खुशालदास एंड ब्रदर्स प्रा. लि., मेसर्स एस. कांतीलाल एंड कंपनी प्रा. लि., मेसर्स सालिथो ओर्स प्रा. लि., मेसर्स वर्टेक्स न्यूटन प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. तथा मेसर्स सुबर्णरेखा पोर्ट प्रा. लि. के नाम पर धारित हैं।

Press Release - 3194ed89-62d9-418f-94d2-a9f15165897b_प्रेस विज्ञप्ति- जीएम पीएओ- 11-2026 (सलगावकर)_6.pdf

/media/press-release-documents/3194ed89-62d9-418f-94d2-a9f15165897b_प्रेस विज्ञप्ति- जीएम पीएओ- 11-2026 (सलगावकर)_6.pdf
प्रवर्तन निदेशालय ने मैसर्स राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े बेंगलुरु एवं मुंबई स्थित 9 परिसरों पर तलाशी कार्रवाई की। जांच में फेमा के संदिग्ध उल्लंघनों का पता चला, जिनमें विदेशी लेन-देन से संबंधित अभिलेखों की अनुपलब्धता, लगभग 3,000 करोड़ रुपये की व्यापारिक प्राप्य एवं देय राशियों का अपारदर्शी समायोजन, स्टॉक में लगभग 40 प्रतिशत की विसंगति तथा विदेशी बेनामीदारों के माध्यम से शेयरों में हेरफेर शामिल हैं। तलाशी के दौरान विभिन्न अपराध-संकेती दस्तावेज एवं डिजिटल साक्ष्य जब्त/बरामद किए गए।

Press Release - 369d14ed-d639-4e2a-825e-0d6fd6b7247a_HINDI-Press Release-Search-Rajesh Exports -2462026_5.pdf

/media/press-release-documents/369d14ed-d639-4e2a-825e-0d6fd6b7247a_HINDI-Press Release-Search-Rajesh Exports -2462026_5.pdf
अपराध की आय (पीओसी) को सही दावेदारों को वापस करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में, माननीय विशेष न्यायाधीश, पीएमएलए, गुरुग्राम ने दिनांक 19.05.2026, 04.06.2026 और 11.06.2026 के अलग-अलग आदेशों के माध्यम से एसआरएस समूह के मामले में 12 वास्तविक घर खरीदारों और मेसर्स एसआरएस रियल एस्टेट लिमिटेड के समाधान पेशेवर को लगभग 281.85 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों की बहाली का आदेश दिया है। बहाल की गई संपत्तियों में एसआरएस समूह द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं जैसे एसआरएस रॉयल हिल्स, फेज-1 और 2, एसआरएस सिटी, एसआरएस पर्ल फ्लोर, एसआरएस पर्ल टॉवर, एसआरएस रेजीडेंसी और एसआरएस प्राइम फ्लोर के फ्लैट शामिल हैं। इससे पहले इस मामले में, ईडी ने 2390 वास्तविक घर खरीदारों को लगभग 670.15 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों की बहाली की थी। मामले में संपत्तियों की बहाली का कुल मूल्य लगभग 952 करोड़ रुपये है।

Press Release - cf101274-cba8-4bfa-aa3a-2324342c4b7c_प्रेस विज्ञप्ति-बहाली-एसआरएस समूह-18062026_3.pdf

/media/press-release-documents/cf101274-cba8-4bfa-aa3a-2324342c4b7c_प्रेस विज्ञप्ति-बहाली-एसआरएस समूह-18062026_3.pdf