Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

अपराध से अर्जित आय (पीओसी) को उसके वैध दावेदारों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, माननीय विशेष पीएमएलए न्यायालय ने ईडी द्वारा जांचाधीन एम/एस अजमेरा ग्रुप एवं अन्य के मामले में धनशोधन अपराध के पीड़ितों तथा वैध दावेदारों को ₹8.41 करोड़ मूल्य की संपत्तियों के प्रत्यावर्तन का आदेश दिया है। ईडी वित्तीय अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा ऐसे अपराधों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के अपने संकल्प के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

Press Release - 7ee8bbbc-ab3f-43d5-befe-7a3b3e837308_प्रेस विज्ञप्ति-अजमेरा केस में वापसी- 12062026-4.pdf

/media/press-release-documents/7ee8bbbc-ab3f-43d5-befe-7a3b3e837308_प्रेस विज्ञप्ति-अजमेरा केस में वापसी- 12062026-4.pdf
ईडी, हैदराबाद ने आंध्र प्रदेश मदिरा परिवहन घोटाले से संबंधित मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत 11.06.2026 को हैदराबाद स्थित पांच परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक लग्जरी कार, ₹94.50 लाख मूल्य की महंगी घड़ियां, बेहिसाबी नकदी तथा संदिग्ध संयुक्त उद्यम समझौतों, बेहिसाबी नकद लेन-देन और संपत्ति दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक अभिलेख बरामद एवं जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, पीएमएलए, 2002 के तहत केसिरेड्डी राजा शेखर रेड्डी एवं डोंटिरेड्डी वासुदेव रेड्डी को 11.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों को माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), नामपल्ली, हैदराबाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उन्हें 25.06.2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Press Release - c21c699e-9189-4976-97fc-40f033301376_प्रेस विज्ञप्ति- सर्च कम अरेस्ट- 12062026-2.pdf

/media/press-release-documents/c21c699e-9189-4976-97fc-40f033301376_प्रेस विज्ञप्ति- सर्च कम अरेस्ट- 12062026-2.pdf
ईडी, इंदौर उप आंचलिक कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत भारतीय बैंकों के एक संघ के साथ लगभग 1,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित मामले में रायगढ़ जिले के मुरुड स्थित अलीबाग के निकट अरब सागर के तटवर्ती एक संपत्ति जो मैसर्स एस. कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नितिन कासलीवाल के लाभकारी स्वामित्व में है, को अस्थायी रूप से कुर्क किया है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 60 करोड़ रुपये से अधिक है। इससे पूर्व, ईडी ने यूनाइटेड किंगडम के लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के निकट अवस्थित लगभग 119.55 करोड़ रुपये मूल्य की एक उच्च-मूल्य संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इस मामले में अब तक कुल लगभग 179.55 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियाँ कुर्क की जा चुकी हैं।

Press Release - e174731d-3690-4a4a-8584-7bb3ef64286d_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ एसकेएनएल-10062026-1.pdf

/media/press-release-documents/e174731d-3690-4a4a-8584-7bb3ef64286d_प्रेस विज्ञप्ति- पीएओ एसकेएनएल-10062026-1.pdf