Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी, पणजी ने लगभग 417 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट साइबर धोखाधड़ी के मामले में मुकेश कुमार पुखराज जैन उर्फ मुकेश भाई को गिरफ्तार किया है। 20 से अधिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में फैले इस मामले में वह छठा गिरफ्तार व्यक्ति है। वह आरटीजीएस एजेंट के रूप में कार्य करते हुए साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को शेल कंपनियों के नेटवर्क के खातों में जमा करवाने की व्यवस्था करता था और उसे इस धनराशि के अवैध स्रोत की जानकारी थी।

Press Release - a6af5ae5-a048-4c33-90f6-bc79c10f9b1f_प्रेस विज्ञप्ति- मुकेश कुमार पुखराज जैन की गिरफ्तारी-17 10 2026_5.pdf

/media/press-release-documents/a6af5ae5-a048-4c33-90f6-bc79c10f9b1f_प्रेस विज्ञप्ति- मुकेश कुमार पुखराज जैन की गिरफ्तारी-17 10 2026_5.pdf
ईडी, मुंबई ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े सिंडिकेट के संबंध में पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत 13.10.2026 को मुंबई, पुणे, मेहसाणा, सूरत और हैदराबाद स्थित 20 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। यह मामला “ऑल पैनल एक्सचेंज” (allpanelexch.com) और एमजीएम91 से जुड़ा है। जाँच में पता चला कि राम यू. रामधानी द्वारा संचालित पुणे स्थित एक संस्था ने “आईपैसा” नामक आंतरिक भुगतान प्लेटफॉर्म के माध्यम से पीड़ितों की धनराशि का लेन-देन किया और अवैध गेमिंग तथा धोखाधड़ी संचालकों के लिए 200 से अधिक शेल संस्थाओं का इस्तेमाल किया।

Press Release - 755857a4-f50a-4cce-90ad-9aa41eb92a7a_प्रेस विज्ञप्ति- ऑल पैनल एक्सचेंज_3.pdf

/media/press-release-documents/755857a4-f50a-4cce-90ad-9aa41eb92a7a_प्रेस विज्ञप्ति- ऑल पैनल एक्सचेंज_3.pdf
ईडी, अहमदाबाद ने “डिजिटल अरेस्ट” के एक बड़े साइबर धोखाधड़ी मामले में अभियोजन शिकायत दायर की है। इस मामले में सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वालों ने बुजुर्ग पीड़ितों से ₹2.95 करोड़ की ठगी की। धनराशि को एम/एस क्वालिटी फ्रूट ट्रेडर्स और एम/एस शिवम चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े 50 से अधिक म्यूल खातों के माध्यम से लेयर किया गया। देशभर में दर्ज 396 साइबर अपराध शिकायतें भी इन खातों से जुड़ी पाई गईं। अपराध से अर्जित आय को छिपाने और वैध वित्तीय प्रणाली में समाहित करने के लिए धनराशि को भारत और दुबई में नकदी तथा क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित किया गया।

Press Release - a7475787-5add-4e9b-8160-c8c2a2e89173_प्रेस विज्ञप्ति- क्वालिटी फ्रूट ट्रेडर्स पीसी-15 10 2026_1.pdf

/media/press-release-documents/a7475787-5add-4e9b-8160-c8c2a2e89173_प्रेस विज्ञप्ति- क्वालिटी फ्रूट ट्रेडर्स पीसी-15 10 2026_1.pdf