Search Results

Found 2515 results for "RL/2025-2026/367"

ईडी ने वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और 73 अन्य के विरुद्ध पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत दायर अभियोजन शिकायतों में शीघ्र एवं प्रतिदिन विचारण तथा सभी अभियुक्तों की व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए दिनांक 23.09.2026 को तेलंगाना उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका संख्या 33845/2026 दायर की है। यह मामला कथित तौर पर बड़े कॉरपोरेट समूहों को सरकारी लाभ दिए जाने और इसके बदले वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के परिवार की कंपनियों में बड़े पैमाने पर क्विड प्रो क्वो निवेश प्राप्त किए जाने से संबंधित है। आरोपित सरकारी लाभ उनके पिता, स्वर्गीय वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के मुख्यमंत्रित्व काल में आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए गए थे।

Press Release - 82de08d1-b6f3-4e8f-aabe-2ba7a14b18c8_प्रेस विज्ञप्ति- वाई एस जग्गा रेड्डी_3.pdf

/media/press-release-documents/82de08d1-b6f3-4e8f-aabe-2ba7a14b18c8_प्रेस विज्ञप्ति- वाई एस जग्गा रेड्डी_3.pdf
ईडी, दिल्ली ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुसुम व उसके सहयोगियों के विरुद्ध चल रही धन शोधन जांच के सिलसिले में पीएमएलए, 2002 की धारा 5(1) के तहत ₹34.07 लाख मूल्य वाली दो अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। कुसुम के स्वामित्व वाला रोहिणी, दिल्ली स्थित एक आवासीय फ्लैट और उनके भाई हरिओम राघव के स्वामित्व वाली अलीगढ़, उत्तर प्रदेश स्थित कृषि भूमि को कुर्क किया जाना, ड्रग सिंडिकेट की आर्थिक रीढ़ तोड़ने की दिशा में इस एजेंसी का एक महत्वपूर्ण कदम है। 30 मार्च, 2026 को अभियोजन शिकायत दायर किए जाने तथा इससे पहले ₹2.27 करोड़ मूल्य की 12 संपत्तियों की कुर्की के साथ, इस मामले में कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य अब ₹2.61 करोड़ हो चुका है।

Press Release - 9963a5b2-50ca-4196-bdab-b7fe009a9e90_प्रेस विज्ञप्ति_एनडीपीएस_कुसुम_1.pdf

/media/press-release-documents/9963a5b2-50ca-4196-bdab-b7fe009a9e90_प्रेस विज्ञप्ति_एनडीपीएस_कुसुम_1.pdf